फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइक की टक्कर, तीन गंभीर

Thu, 13 Jul 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के निकट बुधवार की शाम को दो बाइक आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना में एक बाइक पर सवार उमाकांत शुक्ला(40 ) और आदर्श कुमार(15) निवासी विशुनपुरा थाना कप्तानगंज जिला बस्ती और दूसरे बाइक सवार दीपक कुमार( 24)निवासी बडेवन बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। घायलों में दीपक कुमार की हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें