फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य घायल

Thu, 13 Jul 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया थाने के सैनिया नहर पुलिया के पास गुजर रही बाइक में सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पंहुची पुलिस व परिजन घायल श्रवण को सीएचसी कप्तानगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायलों का इलाज कलवारी बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
विज्ञापन


दुबौलिया थाना क्षेत्र के लारा गांव निवासी 24 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र लालता प्रसाद, 23 वर्षीय श्रवण कुमार पुत्र अशोक कुमार एवं 26 वर्षीय राजकुमार पुत्र ह्रदय लाल बुधवार की देर शाम करीब सात बजे घर से चिलमा बाजार मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रामजानकी मार्ग सैनिया नहर पुलिया के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ठोकर मारने वाला वाहन फरार हो गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल श्रवण कुमार को सीएचसी कप्तानगंज भेजा। जबकि मनोज कुमार व राजकुमार को कलवारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले जाया गया। कप्तानगंज ले जाए गए श्रवण को डाक्टर ने पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें