बस्ती। जिले के दो बीईओ के स्थानांतरण का होगा। शासन स्तर से इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। वहीं इनकी जगह दो अलग अलग जिले के बीईओ की तैनाती भी होगी। अपर निदेशक को स्थानांतरण आदेश निर्गत करते हुए शासन को अवगत कराने के लिए कहा गया है।
सदर ब्लॉक में तैनात विनोद कुमार त्रिपाठी और रामनगर में तैनात बड़कऊ वर्मा का स्थानांतरण होगा। दोनों लोगों के पास दो-दो ब्लाॅक का चार्ज भी है। संयुक्त सचिव लाल मणि यादव ने पत्र जारी कर बताया कि विनोद त्रिपाठी को आजमगढ़ व बड़कऊ वर्मा को प्रयागराज स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इनकी जगह अमेठी के बीईओ संतोष कुमार यादव व आंबेडकर नगर की मीनाक्षी को भेजा जाएगा। अपर निदेशक को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरण का आदेश निर्गत करें। संवाद