फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

कलवारी। चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को पुलिस ने शुक्रवार की शाम पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया किया दुबौलिया निवासी सरगना के इशारे पर काम करते हैं। छह माह पूर्व एक बारात से बाइक गायब की गई थी।
विज्ञापन

कलवारी पुलिस शुक्रवार शाम को रामजानकी मार्ग पर भैंसहटी पंप के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक से दुबौलिया की तरफ से पहुंचा और पुलिस की जांच देखकर गुलहरिया की तरफ भागने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर पकड़ लिया। कागजात संबंधी पूछताछ का सही जवाब नहीं दे पाने पर बाइक साथ थाने लाया गया। यहां सख्ती से हुई पूछताछ में बताया कि यह बाइक चोरी की है। जिसे छह माह पूर्व दुधौरा गांव से चुराया था। उसने अपना नाम गौरव निवासी जामडीह पांडेय थाना कोतवाली बताया। कहा कि इस कार्य में राजमोहन निवासी फेउसी थाना बखिरा संतकबीर नगर ने सहयोग किया। जिसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ के मुताबिक एक और बाइक धोबहट थाना कलवारी के झाड़ी में छिपाए जाने की बात कबूली जिसे पुलिस थाने ले आई। बताया कि सरगना अनुज उर्फ गुल्ली निवासी उमरिया थाना दुबौलिया है। उसी के कहने पर चोरी करते है। चोरी गई बाइक के पीड़ित विजय कुमार निवासी मानपुर कप्तानगंज को बुलाया गया जिसने बाइक पहचान ली। विजय ने बताया कि 26 मई 2019 को कलवारी थाना क्षेत्र दुधौरा गांव में बारात आए थे। रात में रामचेत के बरामदे में बाइक खड़ी कर चाभी सिर के नीचे रखकर सो गए थे। सुबह जब जगे तो बाइक वहां नहीं थी। चाभी भी गायब थी। पुलिस विजय के तहरीर पर 17 जून को चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें