दो इंस्पेक्टर व 17 सब इंस्पेक्टरों के हुए तबादले
बस्ती। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए दो इंस्पेक्टर सहित 17 सब इंस्पेक्टरों के तबादले पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा की ओर से किए गए हैं।
जिसके तहत निरीक्षक राहुल सिंह यादव को पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध शाखा कप्तानगंज, निरीक्षक अवधेश कुमार राज पुलिस लाइंस से जन शिकायत प्रकोष्ठ। उप निरीक्षक श्याम नारायण श्रीवास्तव पुलिस लाइंस से थाना कप्तानगंज। उप निरीक्षक चंद्रभान चौधरी और सचिंद्र को पुलिस लाइंस से कोतवाली, उप निरीक्षक व्यास मुनि यादव थाना पुरानी बस्ती, सर्वेश कुमार थाना वाल्टरगंज, जावेद खान थाना रुधौली, ओम प्रकाश भारती थाना सोनहा, जनार्दन प्रसाद कोतवाली, छितेश्वर प्रसाद हरैया, महिला सब इंस्पेक्टर किरन भास्कर थाना नगर। शंभू राम थाना छावनी, दयाराम यादव पैकोलिया, राम प्रसाद यादव परशुरामपुर, सहदेव दूबे थाना छावनी, विनय कुमार पासवान कप्तानगंज, जय किशन सोनहा तथा उप निरीक्षक भीम सिंह थाना कलवारी स्थानांतरित किए गए हैं। सभी सब इंस्पेक्टर पुलिस लाइंस से भेजे गए हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी।