फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह साल की मासूम से दरिंदगी पड़ोसी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मासूम के साथ दुष्कर्म करने को आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी वॉल्टरगंज (बस्ती)। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात छह साल की मासूम से हैवानियत का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले विशाल उर्फ सौरभ (19) नाम के युवक ने लखनऊ निवासी अपने फुफेरे भाई दीपक शर्मा (27) के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया। शुक्रवार को दोनों आरोपी कोर्ट में पेश किए गए जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि लखनऊ के हुसैनगंज क्षेत्र के लालकुआं का रहने वाला दीपक एक बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने ननिहाल आया था।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया है कि उनकी छह साल की बेटी बृहस्पतिवार की रात में करीब 12 बजे पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकली थी। पास में ही विशाल का छप्पर है। विशाल और उसके फुफेरे भाई दीपक शर्मा (27) ने बच्ची को छप्पर में ले जाकर दरिंदगी की। काफी देर तक बच्ची के नहीं लौटने पर मां उसे खोजने निकली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर छप्पर के पास पहुंची तो दोनों आरोपी वहां से निकलकर भागते दिखे, वहीं बच्ची खून से लथपथ मिली। मामले की जानकारी रात करीब ढाई बजे डायल 112 पर दी गई। इसके बाद वाल्टरगंज पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें