फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजागरण यात्रा कलवारी पहुंची

विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : ramesh mishra
विज्ञापन
कुदरहा । बाबा जयगुरुदेव संगठन के पंकज महाराज की जन जागरण यात्रा सोमवार को कलवारी पहुंची। शाकाहार, सदाचार का संदेश दे रहे पंकज महराज ने झिनकू लाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर कॉलेज में आपने अनुयायियों को  सत्संग के माध्यम से मार्गदर्शन किया। बाबा के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे थे।
विज्ञापन


 सत्संग के दौरान पंकज जी महाराज ने कहा कि शुद्ध मन, बुद्धि और विचार के लिए खान-पान शुद्ध होना चाहिए। नेक आचरण के लिए शाकाहार जरूरी है। अपने लोगों से शाकाहारी बनने और नशों से मुक्त होने की अपील की। उन्होंने सभी धर्मों का सम्मान करते हुए कहा कि ईश्वर एक है। उसके सिर्फ नाम अनेक हैं। इस अवसर पर रामउजागिर चौधरी, रघुनाथ प्रसाद, डॉ. बुझावन चौधरी, अज्ञाराम चौधरी, राजन पाण्डेय, वीडी. पाल, सत्यदेव पाण्डेय, कृष्ण कुमार, हरीराम दूबे, लवकुश सिंह, सुशील पटेल, इन्द्रेश कुमार चौधरी, शंकर यादव आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें