फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर में लिपटी रही मंगलवार की सुबह

Wed, 16 Dec 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जाड़े की पहली कड़ाके की ठंड मंगलवार को पड़ी। सोमवार की शाम से ही सर्द हवाओं ने ठंड का एहसास कराना शुरू कर दिया था। मंगलवार की सुबह कोहरे की चादर में नजर आया। सड़कों पर कुहरे के चलते कुछ नजर ही नहीं आ रहा था। 11 बजे के बाद सूर्य के  दर्शन हए और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


वैसे तो दिसंबर में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती है, मगर इस बार 14 दिसंबर तक ठंडक का वह स्वरूप नजर नहीं आ रहा था। लोग कयास लगा रहे थे कि इस बार कड़ाके की ठंडक जनवरी में पड़ेगी, मगर शाम होते होते मौसम का रुख बदला। सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गईं।

रात होते-होते कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। रात में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया। रात दस बजे के बाद से घना कुहरा पड़ने लगा। कुहरे के चलते वाहन चालकों को भी काफी मुश्किलें उठानी पड़ी।
विज्ञापन


नेशनल हाइवे पर घने कुहरे के कारण वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। सुबह के समय भी कुहरे की चादर बनी रही। लोग वाहनों की हेड लाइटें जलाकर जैसे-तैसे चल रहे थे। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही थी जिन्हें सुबह स्कूल जाना था। ठंड के कारण परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी रही।

पारे में गिरावट के कारण बढ़ी ठंडक का असर आम जनजीवन पर पड़ा। लोग देर से उठे और ऑफिस भी देर से पहुंचे। सरकारी कार्यालयों में भी आम दिनों की अपेक्षा देर से कर्मचारी पहुंचे। जो लोग अब तक स्वेटर से काम चला रहे थे, अचानक ठंडक बढ़ने से उन्होंने जैकेट, टोपी और ग्लब्स भी निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें