फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण की मोहलत

Wed, 16 Dec 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/हर्रैया। तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस बस्ती सदर में कुल 59 समस्याएं आईं। इनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। मंडलायुक्त पीके सिंह ने समस्याओं के निस्तारण के लिए सात दिनों की मोहलत दी।
विज्ञापन


डीएम एके दमेले ने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने की हिदायत दी। हर्रैया में तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी राकेश सिंह ने की। कुल 45 फरियादी प्रार्थना पत्रों में नौ का निपटारा मौके पर हुआ।

पंचायत चुनाव के बाद आयोजित पहला तहसील दिवस फीका रहा। राजस्व विभाग के 18, पुलिस12, गन्ना 8, नलकूप और विकास के 3-3 और विद्युत का एक शिकायती आया। इनमें केवल नौ फरियादियों की समस्याओं का ही निस्तारण मौके पर हुआ।
विज्ञापन


एडीएम केे अलावा एसडीएम आरबी सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार विजय कुमार सिंह, गजानंन दुबे, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हृदयानंद उपाध्याय, थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

भानपुर तहसील दिवस में एक मामला निस्तारित
भानपुर। मंगलवार को भानपुर में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम सुरेश चंद्र शर्मा ने की। कुल 18 मामले दर्ज किए गए, जिसमें राजस्व के एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। चुनाव के बाद आयोजित तहसील दिवस में शिकायतों की संख्या काफी कम रही।

कुल दर्ज मामलों में राजस्व के दस, पुलिस के तीन, विकास के दो, चकबंदी का एक एवं सरयू नहर खंड चार के दो मामले दर्ज किए गए। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली सुखबीर सिंह, एसडीओ विद्युत धर्मेंद्र  गुप्ता, बीडीओ रामनगर हनुमान प्रसाद मिश्र, नायब तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह, बीईओ रामनगर, केडी दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें