फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांड से टकराकर ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदावल बाजार के पास शनिवार की देर शाम लुधियाना से बिहार आम लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक सड़क पर आए सांड से टकराकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे में चालक व खलासी को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक ट्रक लुधियाना (पंजाब) से आम लादकर बिहार जा रहा था। ट्रक के चालक अर्शदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी मड़ियानी, पोस्ट मुल्लांपुर ढाका, लुधियाना (पंजाब) तथा खलाशी कमलदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह, निवासी मड़ियानी, पोस्ट मुल्लांपुर ढाका, लुधियाना (पंजाब) वाहन में सवार थे। सूचना पर हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें