फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाहन की टक्कर से पलटा ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल

Wed, 23 Apr 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर केशवपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे कागज की रील लदा तेज रफ्तार ट्रक अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची घघौवा चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया । चिकित्सक ने घायल चालक की स्थिति को गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज दर्शन नगर रेफर कर दिया।
चालक की पहचान अंसार अहमद (45) पुत्र निसार अहमद निवासी धरचौक शेरगढ़ जनपद बरेली के रूप में हुई। चौकी प्रभारी घघौवा सर्वेश कुमार ने बताया कि ट्रक लखनऊ से रील लादकर गोरखपुर जा रहा था। एनएचएआई कर्मियों की मदद से रील व दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें