फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चालक को झपकी आने से पलट गया आलू लदा ट्रक

Sat, 02 Nov 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर श्रीराम जानकी कन्या इंटर कॉलेज के सामने बृहस्पतिवार की देर रात चालक को झपकी ओन से आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि चालक व खलासी सुरक्षित बच गए। मगर, गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को आलू लादकर एक ट्रक फतेहपुर से लार बाजार देवरिया जा रहा था। महादेवा चौकी से महज 500 मीटर आगे आने पर चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
बता दें कि टोल बचाने के चक्कर में अधिकतर भारी वाहन कलवारी, कुदरहा, लालगंज, महादेवा, मुंडेरवा , कांटे होते हुए गोरखपुर, देवरिया, बिहार, नेपाल निकलते हैं। इस ट्रक का चालक भी फोरलेन से होकर जाने की जग टोल बचाने के लिए रामजानकी मार्ग से होते हुए जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें