फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यातायात माह शुरू, रैली निकालकर लोगों को दिया सजगता का संदेश

Sat, 02 Nov 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी ने शास्त्री चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में झंडी दिखा रैली रवाना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यातायात जागरूकता माह का शुक्रवार को रैली निकालकर शुभारंभ किया गया। शास्त्री चौक पर आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने झंडी दिखाकर रैली रवाना की। इस दौरान एएसपी ओपी सिंह व सीओ/ यातायात सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी मौजूद रहे।
एसपी ने कहा कि आमजन के सहयोग के बिना यातायात जागरूकता कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता। नियमों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें व तीन सवारी सफर न करें। एएसपी ने कहा कि बिना नंबर प्लेट व नशे की हालत में वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। सीओ ने परिजनों, रिश्तेदारों व आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट आदि का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, एसओ पुरानी बस्ती महेश सिंह, महिला थाना प्रभारी, प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें