फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट मे आई बाइक,गर्भवती की मौत

विज्ञापन
बस्ती जिले के देईपार में हादसे के बाद मां और भांजी को ढांढस दिलाता किशन। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आई बाइक, गर्भवती की मौत
विज्ञापन

भानपुर/वाल्टरगंज(बस्ती)। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग से बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर भानपुर कस्बा निवासी रोमा गुप्ता 22 वर्ष अपने पति किशन गुप्ता के साथ प्रसव के लिए अस्पताल जा रही थी। देईपार पड़ाव के पास पहुंचते ही ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर किसी तरह से जाम हटवाया।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार किशन और रोमा देईपार पड़ाव पर पहुंचे उसी समय पास सड़क के पास खड़ी कार के चालक ने कार का दरवाजा खोल दिया। कार के दरवाजे से टकराकर किशन बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा और पीछे बैठी रोमा सामने से आ रहे ट्रक के पिछले पहिये की नीचे आ गई जिससे उसका सिर फट गया और मौत हो गई। वही, हेलमेट लगाये होने के नाते किशन को ज्यादा चोट नहीं आयी है। हादसे के बाद कार चालक भी मौके से भाग निकला। इससे आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। घटना के बाद परिवार के लोग रोमा को लेकर जिला अस्पताल गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पहले हुआ था किशन और रोमा का विवाह
भानपुर। कस्बा निवासी ओम प्रकाश गुप्ता के बेटे किशन का विवाह दो वर्ष पूर्व कलवारी कस्बे की रोमा से हुई थी। शादी के बाद रोमा पहली बार मां बनने वाली थी। जिसका प्रसव कराने किशन अपनी मां मंजू और पिता ओम प्रकाश तथा एक भांजी के साथ बस्ती जा रहा था। अपने पिता, मां और भांजी को मैजिक से अस्पताल भेजकर किशन पत्नी रोमा के साथ बाइक से ही अस्पताल के लिये जा रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही किशन और रोमा के परिवार कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें