कप्तानगंज। कस्बे में ट्रक की हल्की साइड लगने से आक्रोशित कार सवारों ने ट्रक चालक को रोककर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और ट्रक चालक को सुरक्षित करते हुए कार सवारों को पकड़कर थाने लेकर चली गई। पुलिस ने ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, बस्ती से सामान लादकर एक ट्रक हर्रैया जा रहा था। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे जैसे ही ट्रक कप्तानगंज कस्बे में पहुंचा, तभी कार को हल्की साइड लग गया। इस पर कार में सवार चार लोग ट्रक के आगे गाड़ी खड़ी कर चालक की पिटाई करने लगे। सूचना मिलने के बाद कर कप्तानगंज पुलिस और पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक चालक को सुरक्षित करते हुए कार सवारों को पकड़ लिया। ट्रक चालक रविंद्र यादव (50) निवासी परसा हज्जाम थाना पुरानी बस्ती चोटिल हो गया। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक चालक का इलाज कराया जा रहा है। संवाद