फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 130 केंद्रों पर हुई परीक्षा

Sat, 28 Feb 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 130 केंद्रों पर शुक्रवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। पहली पाली में हाईस्कूल गणित और इंटरमीडिएट के व्यवसायिक विषय की परीक्षा हुई। कई प्रश्नों को घुमाकर पूछने पर छात्र-छात्राए चकरा गए थे। इस दौरान कोई भी छात्र-छात्रा अनुचित सामग्री के साथ नहीं पकड़ा गया। दोनों पालियों की परीक्षा में 2493 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह पहली पाली में हाईस्कूल गणित और इंटरमीडिएट व्यवसायिक की परीक्षा शुरू हुई। गणित में 27905 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 26639 ने परीक्षा दी, जबकि 1266 ने परीक्षा छोड़ दी। व्यवसायिक में 440 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 417 ने परीक्षा दी, वहीं 23 अनुपस्थित रहे। सीसी कैमरों की निगरानी में छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को हल किया।
11:45 बजे परीक्षा छूटने पर केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने परीक्षा को लेकर अपनी बात रखी। दोनों पालियों की परीक्षा में पंजीकृत 54212 में 51719 परीक्षार्थी शामिल हुए। 2493 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान और सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 1204 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

पंजीकृत 25867 में 24663 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में केंद्र में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली गई। उनके जूते तक उतारकर देखे गए। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि 130 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। कहीं से कोई शिकायत नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें