फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए दिन लग रहे जाम से लोग परेशान

Thu, 04 Apr 2019 12:00 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
आए दिन लग रहे जाम से लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। शहर में हर दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। कोई समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पा रहा है, तो कोई स्कूल। जिम्मेदार भी इस समस्या से निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जाम की बड़ी वजह सड़क की पटरियों पर खड़ी बेतरतीब गाड़ियां व दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हर दिन की तरह बुधवार को दोपहर में प्रमुख मार्गों पर काफी भीड़ रही। गांधी नगर की सड़क पर लगे जाम में लोग काफी देर तकर फंसे रहे। यहां हर 20 मिनट पर जाम लग जा रहा था। जिसे हटाने में पुलिसकर्मियों को मसक्कत करनी पड़ रही थी। कमोवेश यही स्थिति रोडवेज तिराहा, सुभाष चौक, पांडेय बाजार, अस्पताल चौराहा, कंपनी बाग की भी रही। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ मणि भूषण त्रिपाठी कहते हैं कि अतिक्रमण के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जाम की समस्या दूर हो, इसके लिए स्थायी हल ढूंढा जा रहा है। उधर, सीओ सिटी आलोक सिंह कहते हैं कि नगर पालिका व पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जाता है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने में सभी के सहयोग की जरूरत है। नगर पालिका क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग के लिए उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं। इस वजह से लोग जहां जी में आया, वाहन खड़ी कर देते हैं। सबसे अधिक जाम पक्का बाजार स्थित मार्ग पर लगता है। कारण, लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी कर खरीदारी करने लगते हैं। यही नहीं, कचहरी चौराहे से लेकर कंपनीबाग, रोडवेज तक की सड़कों पर अतिक्रमण नजर आएगा। किसी ने स्थायी तो किसी ने अस्थायी दुकान सड़क की पटरियों पर लगा रखी है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका व स्थानीय पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान तो चलाया जाता है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। कारण, अभियान के दौरान लोग अतिक्रमण कर लगी दुकानें तो हटा लेते हैं लेकिन बाद में फिर से वहीं दुकानें खोल लेते हैं। ऐसे में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें