फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पर्चे वैध, चुनाव आठ को

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी पर्चे वैध, चुनाव आठ को
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी पर्चे वैध पाए गए हैं। मतदान आठ अप्रैल को होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, वरिष्ठ कार्यकारिणी और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी रणंजय सिंह ने बताया कि चुनाव निर्धारित तिथि पर होगा। बताया कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पावेंद्रनाथ पुरी, संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए गुलाम नवी, रामचंद्र व विनोद कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। इसी प्रकार वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रत्याशी अरविंद कुमार चौधरी, दिवाकर प्रसाद त्रिपाठी, हनुमत प्रसाद शुक्ल, प्रदीप कुमार पांडेय, सुभाष चंद्र, शिवकुमार त्रिपाठी तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रत्याशी अमित कुमार पांडेय तथा मोहम्मद मकसूद आलम को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गोपाल चंद्र पांडेय, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव व रमाशंकर पांडेय, महामंत्री पद के लिए अविनाश कुमार, दिनेश नारायण त्रिपाठी, राजेश सिंह व उपेंद्रनाथ दूबे, कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल दत्त चतुर्वेदी व सिद्धार्थ गौतम के पर्चे जांच में वैध पाए गए हैं। इसी तरह से वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए प्रभाकर मिश्रा, रामपलट मिश्रा, रामसुरेश वर्मा व राजकिशोर पांडेय, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए गोपेंद्र गुप्ता, घनश्याम व शिवपूजन मिश्र का नामांकन पत्र वैध पाया गया है। मतदान आठ अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें