फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में राहत पर देहात में परेशानी

Thu, 29 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
एसबीआई पाकरडार मे रूपया निकालने के लिए लगी लोगो की लाइन।
विज्ञापन
शहर में बृहस्पतिवार को कैश के लिए बैंक और एटीएम का रुख करने वालों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। अधिकतर एटीएम चालू भी थे। लाइनें छोटी रहीं। लेकिन कस्बों में एसबीआई, पीएनबी आदि कुछ ही बैंकों के एटीएम लगे हैं जहां किल्लत कायम है। कई बैंकों में बृहस्पतिवार को लेनदेन नहीं हुआ। शहर के सेंट्रल बैंक, आईसीआईसीआई, पीएनबी, एसबीआई आदि के एटीएम पर लोगों की लाइन लगी रही। मंगलवार को नोटबंदी के बाद से पहली बार न्याय  मार्ग स्थित यूनियन बैंक का एटीएम चालू हुआ तो लोग बुधवार और बृहस्पतिवार को भी गए लेकिन कैैश नहीं निकल सका। एचडीएफसी के एटीएम पर सबसे लंबी लाइन दिखी। 
विज्ञापन


बनकटी  प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्वांचल बैंक देईसाड़, पक्काबाजर सिंडिकेट बैंक कैशलेस रहे।  महादेवा, बनकटी स्थित एसबीआई में दो -दो हजार दो बजे तक दिए गए। बाद में बैंक कर्मियों ने नोट नहीं होने की जानकारी दी तो मायूस होकर लोग घर लौट गए। यहां आए आन्नद चौधरी, अजय शुक्ल ने बताया  कि यदि बराबर बैंकों को रकम मिलती रहे तो समस्या खत्म हो जाए। एटीएम बंद हैं। इस पर किसी का ध्यान नहीं है। महसों प्रतिनिधि के मुुताबिक महसों के पूर्वांचल बैंक और पाकरडाड़ के भारतीय स्टेट बैंक में सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। खातेधाराकों को दो दो हजार रुपये दिए गए। दुबौलिया प्रतिनिधि के मुुताबिक एसबीआई चिलमा में उपभोक्ताओं ने सुबह से ही लाइन लगा ली। शाखा प्रबंधक ने  बताया कि उपलब्धता के अनुसार लोगों में कैश बांटा जा रहा है। दुबौलिया में लोगों को निराशी मिली। इसी तरह विक्रमजोत के पीएनबी, छावनी, हर्रैया में लंबी लाइनें लगी रहीं। एटीएम कैशलेस रहने से लोगों को बैंकों में धक्के खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें