फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग पर कांवड़ियों के लिए मुसीबत

विज्ञापन
निर्माणाधीन पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
गौर। सावन में सरयू से जल लेने जाने वाले कांवड़ियों के लिए पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग की यात्रा इस बार आसान नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य अधूरा होने के कारण श्रद्धालुओं को गिट्टी वाले उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजरना पड़ेगा। इससे आवागमन के दौरान असुविधा के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

गौर विकास क्षेत्र में बैरिहवा चौराहे से गौर ओवरब्रिज तक 9.385 किलोमीटर लंबे पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी ने मार्च में निर्माण कार्य शुरू कराया था, लेकिन पांच महीने बाद भी सड़क पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी है। फिलहाल मार्ग पर गिट्टी बिछाकर रोलर चलाया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग हर्रैया तहसील, अयोध्या धाम, विक्रमजोत और लखनऊ जाने वाले लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। सावन के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िये भी इसी रास्ते से शिवाघाट पहुंचकर सरयू का जल भरने जाते हैं। निर्माण कार्य अधूरा होने से श्रद्धालुओं को पूरे मार्ग पर कठिन परिस्थितियों में यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें