फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन अधिकारी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश,मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन अधिकारी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश
विज्ञापन

कलवारी (बस्ती)। लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर कुसौरा बाजार में खनन अधिकारी पर चेकिंग के दौरान ट्रक चढ़ाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। चालक के विरुद्ध कलवारी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी डॉ. योगेंद्र भदौरिया ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार रात करीब नौ बजे कुसौरा बाजार में अवैध रेत लदे ट्रकों की जांच की जा रही थी। कुछ समय बाद रेत लदे ट्रक को रोकने किया गया तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा। पीछा करने पर चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास करने लगा। भागकर किसी तरह जान बचाई, जबकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर फारार हो गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें