फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भरत भूषण तिवारी और लखनऊ अग्निकांड के दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
बिहार में स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी एवं लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत युवाओं को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
बस्ती। बिहार में पुलिसकर्मियों द्वारा भरत भूषण तिवारी का इनकाउंटर तथा लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की घटना में 15 युवाओं के असामयिक निधन से व्यथित होकर बुधवार को बस्ती में श्रद्धांजलि एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ (एनएवाई) के अध्यक्ष भावेष पांडेय के नेतृत्व में आयोजित यह कैंडल मार्च राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती से शुरू होकर शहीद भगत सिंह प्रतिमा रोडवेज तक निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां लिए बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने मार्च में सहभागिता करते हुए दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर रामजी पांडेय, विनय सिंह, यशवंत सिंह रोलू, प्रमोद सिंह, राम प्रताप सिंह, रामनुजेंद्र पांडेय, काजी फरजान, रितिकेश सहाय, रामजी पांडेय, अभयदेव शुक्ल, राजेश चित्रगुप्त, सत्यम पांडेय, उमंग शुक्ल, आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें