फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कबड्डी, जिम्नास्टिक और फुटबॉल के लिए 12 नवंबर से ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए बस्ती मंडल की टीमों का चयन 12 नवंबर से होगा। कबड्डी, जिम्नास्टिक और फुटबॉल के खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में अपना दमखम दिखाना होगा। प्रदर्शन के आधार पर मंडल की टीम में जगह मिलेगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक गोरखपुर में होगी। इसके लिए जनपद स्तरीय ट्रायल 12 नवंबर और मंडल स्तरीय ट्रायल 13 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसी तरह, गोंडा में 18 से 23 नवंबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता होगी।
इसके लिए भी जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 12 नवंबर और मंडल स्तरीय ट्रायल 13 नवंबर को होगा। वहीं, प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर तक अलीगढ़ में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जनपद स्तरीय ट्रायल 17 नवंबर और मंडल स्तरीय ट्रायल 18 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि सभी चयन ट्रायल शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम, बस्ती में सुबह 10 बजे से होंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों को बस्ती मंडल की टीम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें