फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेंचर मशीन मालिक की बाइक, मोबाइल गायब...साजिश का शक

Thu, 12 Jun 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। संदिग्ध हालात में ट्रेंचर मशीन मालिक की रहस्यमय मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। परिवार के लोगों ने उसकी बाइक और मोबाइल की खोजबीन शुरू की है। दिवंगत मो. इरफान के छोटे भाई इरशाद ने बताया कि जलेबीगंज बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज में रविवार शाम को उसका भाई दिख रहा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने वाले के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। परिवार के लोग साजिश की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


पैकोलिया थाना क्षेत्र कुरदा गांव के मो. इरफान पुत्र मुकद्दर हुसैन ट्रेंचर मशीन चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। रविवार की शाम उनकी मशीन कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया गांव के निकट चल रही थी। डीजल लेने के लिए मो. इरफान घर से रखिया गया था। मशीन उनका छोटा भाई इरशाद चला रहा था। परिजनों के मुताबिक, मो. इरफान और इरशाद रविवार को सुबह 11 बजे रखिया से जिलेबीगंज (कुरदा) के लिए निकले थे। मो. इरफान बाइक लेकर निकला था, मगर देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने लगे। परिजनों को लगा कि वह अपनी ससुराल नगर थाना क्षेत्र के नगहरा गया होगा, लेकिन वहां पर भी न जाने की बात सामने आई।
सोमवार की रात नौ बजे किसी ने मो. इरफान को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। डायल 112 पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन सीएचसी पहुंचे तो वह बेसुध पड़ा था और उसके सिर में चोट लगी थी। उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। परिवार के लोगों ने इरफान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के छोटे भाई मो. इरशाद ने बताया की बाइक और मोबाइल गायब है, जिससे उनके साथ अनहोनी की आशंका है। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें