फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिनभर सताती रही कंपकंपी, बाजार में कम दिखी चहल-पहल

Wed, 08 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गांधी नगर में गर्म वस्त्रों की खरीददारी करती महिलाएं- 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मंगलवार को मौसम का अलग ही तेवर दिखा। पूरे दिन बादल छाए रहे। लोग सर्दी से बचाव करते नजर आए। ठंड के कारण बाजार में भी चहल-पहल कम दिखी। सोमवार की सुबह 10 बजे के बाद गुनगुनी धूप ने तापमान बढ़ा दिया था।
लोगों ने धूप का आनंद लिया। मगर, मंगलवार की सुबह बादल घिरे रहे। 10 से 14 किमी की रफ्तार से चली पछुआ हवा के कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई।
सुबह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे यात्री ठंड से कांपते हुए गंतव्य की ओर निकले। जिला महिला अस्पताल में मरीज के तीमारदार अलाव के पास बैठकर ठंड से बचाव करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में खुले आसमान के नींचे लोग बेंच पर बैठे दिखे। मेडिकल, आर्थोपेडिक समेत अन्य वार्डों में मरीज अस्पताल के कंबल के अलावा घर के कंबल ओढ़े नजर आए। रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कमी देखी गई। बस परिचालक रमेश पांडेय ने कहा कि ठंड के कारण यात्री नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें