कुदरहा। बहादुरपुर ब्लाॅक के कुसम्ही खुर्द गांव में शनिवार को छायादार पौधा रोपित कर रघुनाथ सिंह बलिदान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि बहादुरपुर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. शैलेंद्र दूबे ने बलिदानी के परिवार व क्षेत्रीय जवानों के साथ रघुनाथ सिंह उपवन में पीपल, पाकड़ व वरगद का पौधारोपण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि रघुनाथ सिंह ने देश के लिए अपने को न्योछावर कर ब्लाॅक व क्षेत्र की माटी का मान बढ़ाया है। शौर्य चक्र से सम्मानित इस लाल के नाम अभी तक कुछ कार्य न होना खेद का विषय है। जल्द ही उपवन का सौन्दर्यीकरण कर उनके स्मृतियों को सहेजा जाएगा। कुदरहा ब्लाॅक के थन्हवा में रह रही बलिदानी रघुनाथ सिंह की पत्नी सीता देवी बच्चों के साथ बलिदानी रघुनाथ सिंह के गांव रखौना ग्राम पंचायत के कुसम्ही खुर्द पहुंची। जहां पर बलिदानी रघुनाथ सिंह उपवन में अतिथियों व ग्रामीणों के साथ पीपल, पाकड़ व बरगद के पौधे लगाए।
इस मौके पर हवलदार अनिल कुमार यादव, पूर्व कमांडों गंगा प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान राम सुंदर चौधरी, रामप्रीत, सपा नेता परमात्मा प्रसाद यादव, बलजीत सिंह, सुमित सिंह राठौर, खुशबू सिंह, सांभवी सिंह, अंकित सिंह, रंजीत प्रताप सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।