बस्ती। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की टीम शुक्रवार को मड़वानगर टोल प्लाजा स्थित हाईवे पर पहुंची। इस दौरान आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ल ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। टीम ने 26 वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाए। चार वाहनों का चालान भी किया गया।
आरटीओ ने वाहन चालकों से कहा कि नशा और अवसाद की स्थिति में गाड़ी कतई न चलाएं। प्रत्येक शख्स के जागरूक रहने से ही सड़क पर सुरक्षित यात्रा की जा सकती हैं। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य किया जाए। कहा कि किसी भी परिस्थिति में ओरवस्पीड से वाहन न चलाएं। गलत साइड पर गाड़ी लेकर कतई न चलें। घने कोहरे के दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली व ट्रकों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगवाएं । इस मौके पर संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) संजय कुमार दास, यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद