बस्ती। कोतवाली पुलिस ने अश्लील हरकत व मारपीट के मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर दी कि 10 जुलाई को धीरेंद्र उर्फ राजू उस पर गलत नजर रखता है। सुबह शौचालय जाते समय उसने अपने घर में खींच लिया। शोर मचाने पर उसकी सास पहुंचीं और किसी तरह छुड़ाया। अगले दिन आरोपी के घर उलाहना देने जाने पर उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की और धमकी दी।
पुलिस ने धीरेंद्र उर्फ राजू, कंचना पत्नी धीरेंद्र उर्फ राजू, अर्पित, मनोहर निवासी हर्रैया जप्ती थाना पुरानी बस्ती और विवेक कुमार निवासी बैडारी थाना कलवारी पर एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद