फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राजाचक में 10 दिन से जला ट्रांसफार्मर, गर्मी में ग्रामीण बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर ब्लॉक के राजाचक गांव में पिछले करीब 10 दिनों से 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 27 बिजली कनेक्शन हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर जलने के बाद से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर संबंधित अधिकारी पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को मोबाइल चार्ज कराने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। गर्मी में पंखे और अन्य विद्युत उपकरण नहीं चल पाने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी हो रही है।
राम सुंदर, बबलू निषाद, सुनील निषाद, दिलीप निषाद, नागेंद्र निषाद, विशाल, पवन निषाद, विक्की निषाद, सोनू कन्नौजिया, मोनू कन्नौजिया, किशोरी, राम कुमार, राम नेवास और पारस सहित तमाम ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें