फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 15 दिन से सुलग रहा ट्रांसफॉर्मर, लापरवाही के चलते हुआ खराब

Sat, 14 Sep 2024 10:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
करनपुर स्थित 630 केवीए ट्रांसफार्मर से निकल रहा था धुआं
विज्ञापन

दिनभर ट्रांसफाॅर्मर ठीक करने की जद्दोजहद के बाद घोषित किया खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर से जुड़े करनपुर में चीनी मिल के ट्रॉली गेट के सामने स्थापित 650 केवीए ट्रांसफाॅर्मर से करीब 15 दिनों से धुआं उठ रहा था। शिकायत के बाद भी इसका संज्ञान बिजलीकर्मियों ने नहीं लिया। अंतत: शुक्रवार को ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया। शनिवार को इसे ठीक करने की जद्दोजहद दिनभर चली, थक हारकर कर्मियों ने इसे खराब घोषित कर दिया।
विद्युत उपकेंद्र से करनपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है। चीनी मिल के ट्राॅली गेट के सामने स्थापित 650 केवीए ट्रांसफाॅर्मर से 15 दिनों से धुआं उठ रहा था। इस कारण ट्रांसफाॅर्मर से लो-वोल्टेज की समस्या आ रही थी। स्थानीय उपभोक्ता प्रभात शुक्ला, निरंकार, प्रिंस, शिवकुमार, मनोज आदि ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार पावर हाउस पर की गई, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया। शनिवार की सुबह बिजली कर्मी पहुंचे और बहुत देर पर परीक्षण करते रहे। जब वह ट्रांसफाॅर्मर ठीक नहीं कर पाए तो उसे खराब घोषित कर दिया। अवर अभियंता आरपी वर्मा ने बताया कि जब ट्रांसफाॅर्मर से धुआं उठ रहा था, तब जांच कर इसे दुरुस्त किया गया था। शुक्रवार को यह खराब हो गया। बदलने के लिए कार्यशाला को मांगपत्र भेज दिया गया है। जल्द ही बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें