हर्रैया। एडीएम प्रतिपाल चौहान के नेतृत्व में आरटीओ की टीम चौकड़ी टोल प्लाजा पर जांच कर रही रही है। सघन वाहन चेकिंग अभियान में 26 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया। उन ट्रको पर 29 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।एडीएम प्रतिपाल चौहान ने बताया कि ओवरलोड ट्रकों से सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं और फोरलेन पर हादसे होते है। टीम में एसडीएम हरैया विनोद पांडेय, न्यायिक एसडीएम रश्मि यादव, एआरटीओ पंकज सिंह एवं छावनी थाने की पुलिस रही शामिल रही। संवाद