फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रांसफार्मर फुंका, वैक्सीन बचाने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनकटी परिसर में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार शाम फुंक जाने से अस्पताल समेत ब्लॉक मुख्यालय और चौराहे के आसपास के दर्जनों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अस्पताल प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती करीब 50 लाख रुपये की वैक्सीन की कोल्ड चेन सुरक्षित बनाए रखने की है।
विज्ञापन

शनिवार को दूसरे दिन भी अस्पताल में बिजली बहाल नहीं हो सकी। उमस भरी गर्मी में मरीज और तीमारदार परेशान रहे, जबकि अस्पताल कर्मियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने से कई मरीजों और उनके परिजनों ने हाथ के पंखे से गर्मी से राहत पाने की कोशिश की।
स्वास्थ्य विभाग के आईओ मंतराम, रामचंद्र और पीसी पांडेय ने बताया कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो कोल्ड चेन प्रभावित होने से अस्पताल में रखी करीब 50 लाख रुपये की वैक्सीन खराब होने का खतरा पैदा हो सकता है। फिलहाल जेनरेटर के सहारे वैक्सीन और जीवनरक्षक दवाओं के लिए निर्धारित तापमान बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बिजली निगम से तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो सकें और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें