बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
बस्ती। दिसंबर माह से कोहरे के चलते पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते आने-जने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही थी, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा था, लेकिन लंबे समय के बाद बुधवार को अधिकतर ट्रेनें समय से गई। इससे सफर करने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
ठंड के मौसम में कोहरे के चलते आए दिन एक्सप्रेस ट्रेनों का लेट लतीफी जारी रहा। वही काफी समय बाद ट्रेनों का संचालन अपने समय से शुरू हो गया है, छोटे बड़े शहरों में आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है, रेलवे प्रशासन की ओर से समय से ट्रेन संचालन को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।
रेल अधिकारियों का मानना है, कि अब कोहरे का असर काफी कम हो गया है और मौसम साफ हो रहा है, ऐसे में ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चल रही है, बुधवार को जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, काठ गोदाम एक्सप्रेस, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, शहीद एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अपने समय से चल रही है।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अब ट्रेनों पर कोहरे का असर काफी कम हो गया है, ऐसे में ट्रेनें अपने समय से चलने लगी है, रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन संचालन को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।