फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेनें ठसाठस, बसों को सवारी का इंतजार

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। छठ-दीपावली बीते 20 दिन से ज्यादा समय बीत गया, मगर ट्रेनों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है, जबकि बसों में सवारी कम आ रहे हैं।। दिल्ली-मुंबई, गुजरात और लुधियाना जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ है। कई ट्रेनों में नो रूम चल रहा है। रेल प्रशासन की तरफ से चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेनें ने भी भीड़ को कम नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन लुधियाना जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे गौर के अमर कुमार का कहना है कि ट्रेन में भीड़ देखकर उसमें सवार होने की हिम्मत नहीं कर पा रहा हूं। अब तक दो बार स्टेशन से घर लौट चुका है। आज किसी तरह ट्रेन में सवार होकर लुधियाना जाएंगे। यदि अधिक विलंब हो गया नौकरी भी चली जाएगी। महेश ने बताया कि उन्हें मुंबई जाना है। कंफर्म टिकट नहीं मिल पाने पर जनरल टिकट पर यात्रा करनी पड़ेगी।
वहीं रोडवेज बस्ती डिपो लंबी दूरी वाले रूटों पर अधिक बसें भेज रहा है। शुक्रवार को 25 बसें दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, मेरठ आदि रूटों पर भेजी गईं। बताया गया कि दिवाली और छठ पूजा के बाद बसों में सवारी कम आ रहीं। इससे कई बसें खड़ी रह जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें