फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेनें लंबी, प्लेटफार्म छोटा...जान जोखिम में डालकर चढ़ते हैं यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। रेल मंत्रालय की ओर से अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को मॉडल बनाने की मुहिम छिड़ी है। मगर गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच स्थित आदर्श रेलवे स्टेशन गौर अभी भी उपेक्षित है।
विज्ञापन

लंबे समय यह रेलवे स्टेशन विकसित नहीं हुआ है। ट्रेनों की लंबाई बढ़ गई है, इससे पुराने समय का बना प्लेटफार्म संख्या एक अब छोटा पड़ रहा है। यहां रुकने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें प्लेटफार्म के हिस्से से बाहर खड़ी हो रही हैं। जिससे जान जोखिम में डालकर यात्री ट्रेन की बोगियों में सवार हो रहे हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के आदर्श रेलवे स्टेशन गौर पर यात्रियों को सुविधाएं मयस्सर नहीं हो पा रही हैं। जबकि यहां अवध एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, मनवर संगम एक्सप्रेस के अलावा सभी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से 500 से एक हजार यात्रियों का रोजना छोटे बड़े शहरों में आना-जाना होता है। प्लेटफार्म संख्या एक की लंबाई कम होने से अप रेलवे लाइन से जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की 6 से 7 बोगी प्लेटफार्म से बाहर रेलवे लाइन पर खड़ी हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे में ट्रेन में चढ़ने और उतरने में यात्रियों को परेशानी होती है। कभी-कभार भीड़ के चलते ट्रेन में सवार होने के लिए दौड़ लगाने वाले यात्री झाड़ियों और पत्थर के बीच गिरकर चोटिल हो जाते हैं। दो वर्ष पहले स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक की ऊंचाई तो बढ़ा दी गई। मगर लंबाई नहीं बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें