फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रशिक्षण से बढ़ेगी टीकाकरण की गति

Mon, 03 Mar 2025 10:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
त 12 दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का समापन
विज्ञापन

प्रसव, टीकाकरण, फीडिंग आदि के बारे में दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में चल रहा 12 दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद टीकाकरण की गति बढ़ेगी। इससे हर बच्चा स्वस्थ होगा। उन्होंने प्रशिक्षित 29 एएनएम को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
जिले की नवनियुक्त 32 एएनएम को एएनसी जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन, परामर्श, मुंह की जांच, टीबी जांच, साफ-सफाई, संचारी एवं गैर संचारी रोगों से संबंधित सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने कहा कि टीकाकरण में नई एएनएम की भूमिका अहम होगी। प्रशिक्षण से कार्य आसान हो गया है।
विज्ञापन

डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि संपूर्ण टीका लगवाने वाला बच्चा सभी बीमारियों से सुरक्षित रहता है। इससे बच्चे स्वस्थ रहते हैं। मातृत्व डीपीएम राज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षित एएनएम प्रसव भी करवा सकेंगी। पहले से ही इन्हें एसबीए का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

चंदा चौधरी, प्रतिभा चौधरी, रीता, पूनम, अंजली चौधरी, दीपारानी, उमा, संगीता पाल, किरन, अंजू शुक्ला, रीना, प्रिंगला सिंह, रेनू वर्मा, निशा, महिमा धूरिया, सुशीला सिंह, चांदनी वर्मा, गुड़िया वर्मा, अर्चना यादव, चंद्रलता, काजल सिंह, अर्चना सिंह, सरिता वर्मा, मममा, किरन वर्मा, सीमा पांडेय, पूजा वर्मा, प्रतिमा पाल, रीता को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीपीएम राकेश पांडेय, वरिष्ठ सहायक राकेश पांडेय, शैलेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें