फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिंचाई व पोषण प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण 16 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र बस्ती के अंतर्गत संचालित इण्डो-इजराइल सेंटर आफ एक्सीलेंस फाॅर फूट्स बंजरिया में राष्ट्रीय बागवानी विकास मिशन, भारत सरकार व मशाव, एम्बेसी आफ इजराइल, नई दिल्ली तथा उद्यान विभाग की तरफ से 13 से 16 अप्रैल तक सिंचाई व पोषण प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण के निदेशक अनीस कुमार श्रीवास्तव ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में नेटाफिम इरीगेशन के प्रतिनिधि प्रशांत पंचोली ने स्वायल एंड प्लांट रिलेशनशिप एंड सलेक्शन आफ ड्रिप एंड इरीगेशन सिस्टम, इरीगेशन शिडयूलिंग, फर्टीगेशन मैनेजमेंट व मेंटेनेंस आफ ड्रिप एंड इरीगेशन सिस्टम तथा संदीप जावलेकर बेसिक हाईड्रोलोजी इन ड्रिप इरीगेशन डिजाइन व इंस्टालेशन आफ ड्रिप एंड इरीगेशन सिस्टम, विषय के संबंध में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मिजोरम, तेलंगाना, राजस्थान, आंध्र प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न इण्डो-इजराइल सेंटर आफ एक्सीलेंसों से आए हुए प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें