फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीएम शहरी आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी मुंडेरवा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत भारती ने डूडा कार्यालय के परियोजना अधिकारी को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 में व्याप्त आर्थिक भ्रष्टाचार को रोकने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


भेजे पत्र में भाजपा नेता सर्वजीत भारती ने कहा कि सांगठनिक कार्य के लिए नगर पंचायत मुंडेरवा में भ्रमण के दौरान उन्हें बताया गया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 में पात्र लाभार्थियों से उनके द्वारा फोटो खीचने के नाम पर लगभग 20 हजार रुपये लिया जा रहा है और जिन लाभार्थियों का पैसा नहीं मिल रहा है उनका अभी तक जिओ टैग नहीं खींचा गया। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें