बस्ती। जिले की यूपी-112 के पीआरवी कर्मियों को क्राइम सीन किट के प्रयोग और घटना स्थल प्रबंधन के लिए सोमवार को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव और प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान एक काल्पनिक घटना का डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें एक पीड़ित व्यक्ति को विरोधी व्यक्तियों ने रास्ते में रोककर हमला किया और उसके दस्तावेज/साक्ष्यों को जलाने का प्रयास किया गया। इसमें घटना स्थल पर पीड़ित का प्राथमिक उपचार, साक्ष्यों की सुरक्षित संग्रहण, येलो टेप से स्थल का घेराबंदी, फायर एस्टिंग्यूशर से आग को बुझाना, एफएसएल टीम का साक्ष्यों का संकलन आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया। संवाद