फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं में महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के बारे में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थाना कलवारी की टीम ने बहादुरपुर में छात्राओं और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। महिला थाना मय मिशन शक्ति टीम ने बड़ेबन में चौपाल आयोजित की, जिसमें मिशन शक्ति, साइबर अपराध और नारी सुरक्षा पर जानकारी दी। इसी दौरान एंटी रोमियो टीम ने शहर के महिला अस्पताल, कटेश्वर पार्क, गांधीनगर और मालवीय रोड क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। चेकिंग के दौरान 70 लोगों की जांच की गई और 5 लोगों से माफी नामा भरवाकर सख्त हिदायत दी गई। थाना परशुरामपुर की टीम ने बंगवा खास में चौपाल लगाया। इस दौरान 35 लोगों की जांच की गई और 4 लोगों से माफी नामा लिखवाकर सख्त हिदायत दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें