फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज जीते

Fri, 30 Dec 2016 11:37 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फुटबॉल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक मैच शुक्रवार को खेला गया। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल स्टेडियम ट्रेनीज टीम के नाम रहा। जबकि स्टेडियम इवनिंग की टीम उपविजेता बनी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पहला सेमीफाइनल स्टेडियम जूनियर ट्रेनीज और सेंटजवियर्स के बीच खेला गया। ट्रेनीज टीम 1-0 से मैच पर विजय प्राप्त की। एक मात्र गोल जय सचदेवा ने किया। दूसरा सेमीफाइनल सैनिक कल्याण बोर्ड एवं स्टेडियम इवनिंग के बीच हुआ। प्रथम हॉफ तक दोनों टीमें 2-2 गोल कर बराबर रहीं। कड़े मुकाबले के रोमांच भरे मुकाबले का निर्णय ट्राईबेकर के सहारे हुआ। जिसमें 6-5 से स्टेडियम इवनिंग टीम विजयी रहे। 
प्रतियोगिता का फाइलन स्टेडियम ट्रेनीज और स्टेडियम इवनिंग टीमों के बीच हुआ। स्टेडियम जूनियर ट्रेनीज के खिलाड़ी हावी रहे लेकिन एक गोल ही दाग सके। दूसरी टीम अंत तक शून्य पर ही उसका खाता भी नहीं खुल सका। मैच में रेफरी की भूमिका मो. मुसलिम, गोपाल शर्मा एवं रणधीर यादव ने निभाई। क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, सहायक प्रशिक्षक अकरम महमूद, जीतेंद्र पटेल व शिवशंकर तथा मनोज यादव का विशेष योगदान रहा। विशिष्ट अतिथि जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मनोज यादव उपस्थित रहे। दो दिनी प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें