फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों का डीएम कार्यालय पर धरना

Thu, 29 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
राजस्व संग्रह अमीन संघ ने डीएम कार्यालय पर दिया धरना।
विज्ञापन
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राजस्व संग्रह अमीन संघ ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल ने किया। प्रमुख सचिव राजस्व को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र डीएम को दिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के समक्ष तमाम चुनौतियां है। मांगों को लेकर शासन व प्रशासन से मुखर होना पड़ता है। उपाध्यक्ष राम आधार पाल व मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि सरकार का खजाना भरने वाला प्रदेश का राजस्व संग्रह अमीन आंदोलित हैं।
विज्ञापन


सरकार वेतन विसंगतियों का निस्तारण शीघ्र करे। प्रमुख मांगो में खंडित सेवा से जोड़ा जाना, ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 करना, संवर्ग की योग्यता स्नातक होना, राजस्व संग्रह अधिकारी नाम से जाना जाए और प्रमोशन पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर किए जाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। संचालन अरविंद कुमार उपाध्याय ने किया। राम प्रकाश चौधरी, सुभाष चन्द्र चौबे, प्रताप नरायन शुक्ल, ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इस मौके पर विनोद कुमार शुक्ल, छोटेलाल, राकेश कुमार शुक्ल, राम नरायन सिंह, राजेश गुप्ता, तिलक राम, बेचन राम, हरि प्रकाश सिंह, दिनेश आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें