फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

Mon, 31 Mar 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर दोपहर में     पहुृंची बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस  के जनरल बोगी 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/भटनी। रेलवे स्टेशनों व अन्य जगहों पर मरम्मत कार्य की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। इससे प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को परेशान देखा जा रहा है।
ट्रेनों के चार से पांच घंटेे विलंब होने से यात्री गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। हालांकि, रेलवे प्रशासन मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने और अन्य यात्री सुविधाएं मिलने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर-सिवान और वाराणसी रूट पर कई रेलवे स्टेशनों पर ब्लाॅक लेकर रेलवे प्रशासन रेलवे लाइन का मरम्मत करा रहा है। इससे ट्रेनों की गति पर असर पड़ा है। साथ ही, ट्रेनों की समय सारिणी भी बिगड़ गई है।
इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। सोमवार को बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस पांच घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, छपरा-पैसेंजर एक घंटे, आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही।
इसके अलाव, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ चार घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस दो घंटे, दादर सेंट्रल-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
सिवान जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे राकेश यादव, नई दिल्ली परिवार संग जा रहे मोहन गुप्ता ने बताया कि चार से पांच घंटे की देरी यात्रियों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

देवरिया सदर के स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर एवं भटनी जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि ईद पर्व के चलते सोमवार को ब्लॉक को स्थगित रखा गया। यात्रियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न जगहों पर मरम्मत कार्य चल रहे हैं। इके कारण ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें