फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मुंबई के लिए 15 अगस्त तक ट्रेन फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई के लिए 15 अगस्त तक ट्रेन फुल
विज्ञापन

दिल्ली के लिए हमसफर में बचा है टिकट पर है महंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दिल्ली और मुंबई की यात्रा करने वालों के लिए यह खबर अच्छी नहीं है। यदि आरक्षण कराकर उन्हें आराम से यात्रा करनी है तो फिर वहां जाने के लिए 15 अगस्त के बाद की कोई तिथि तय करनी पड़ेगी, क्योंकि ट्रेन में अभी 15 अगस्त तक सभी सीटें फुल हैं और करीब 200 प्रतीक्षारत भी हैं। ऐसे में उनके पास सिर्फ हमसफर एक्सप्रेस ही विकल्प है, मगर इसमें यात्रा के लिए सीट के अनुपात में रेलवे यात्री से किराया वसूलती है।
विज्ञापन

जिले से प्रतिदिन दिल्ली जाने के लिए चार और पांच ट्रेनें साप्ताहिक हैं। इसके अलावा मुंबई के लिए तीन ट्रेन हर दिन तो चार ट्रेन साप्ताहिक हैं। इन सभी ट्रेनों के अलावा सप्ताह में तीन दिन हमसफर एक्सप्रेस दिल्ली के लिए भी मिलती है। ट्रेन की यात्रा के लिए सबसे बेहतर व सुविधापूर्ण आरक्षण टिकट होता है। काउंटर से मिलने वाले दिल्ली व मुंबई के लिए सभी ट्रेनें फुल हैं। इसमें 15 अगस्त तक का कोई टिकट नहीं है। मुंबई के लिए जहां 200 वेटिंग है वहीं दिल्ली के लिए भी यही हाल है। ऐसे में तत्काल टिकट ही सहारा है, मगर हमसफर एक्सप्रेस दिल्ली के लिए जाती है। इसमें टिकट तो है, मगर इस ट्रेन की यात्रियों से सीट के अनुपात में किराया निर्धारित होता है। यानी जैसे-जैसे सीटों की संख्या कम होगी वैसे-वैसे उसका किराया बढ़ता जाएगा। इसका मतलब साफ है कि कई बार इस ट्रेन में दिल्ली तक की यात्रा में हवाई जहाज से भी अधिक किराया हो जाता है। आरक्षण सुपरवाइजर एसके त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली और मुंबई की ट्रेन में आरक्षित श्रेणी के टिकट के लिए भीड़ चल रही है। 15 अगस्त तक तो सीटें फुल हैं। इसके बाद हर दिन अगले तिथि के लिए सीट फुल हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें