फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरानी बस्ती। रेलवे स्टेशन के पांडेय बाजार रेलवे क्रासिंग के पश्चिम शौच के लिए गए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के उच्चवा मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय रामतेज घर से सुबह लगभग आठ बजे सब्जी मंडी के लिए निकला था। इसी दौरान पांडेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिम साइड अप ट्रैक की ओर शौच करने चला गया। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर उसकी जान चली गई। क्रॉसिंग के गेट मैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर मोहम्मद नसीम को दी। मेमो मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी राम कवल यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें