फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटर पर बैठी महिला पर ताना तमंचा, 36 हजार नकदी और जेवरात ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
काउंटर पर बैठी महिला पर ताना तमंचा, 36 हजार नकदी और जेवरात ले गए बदमाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। नगर पंचायत बभनान के रानी लक्ष्मी बाई नगर स्थित एक एजेंसी के काउंटर पर बैठी महिला पर तमंचा तानकर बदमाशों ने 36 हजार नकदी और जेवरात ले जाने का मामला प्रकाश में आाए। दिनदहाड़े हुई घटना से कस्बे में खलबली मच गई। सूचना पाकर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। सूचना पर सीओ हर्रैया शेष मणि उपाध्याय घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह निवासी राज कुमार गुप्ता की टॉफी और पान मसाले की एजेंसी है। बृहस्पतिवार शाम करीब सवा चार बजे राजकुमार कहीं गए थे। ऐसे में पत्नी गीता काउंटर पर बैठी थीं। सीओ को दिए बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि पति के जाते ही हेलमेट पहने दो बदमाश दुकान में पहुंचे। इसके बाद मेरे उतर तमंचा तान दिया और फिर पाउडर छिड़क दिया। इससे वह बेसुध हो गईं। बदमाश काउंटर में रखे 36 हजार रुपये और मेरे कान का फूल, सोने की चेन, अंगूठी आदि ले गए। कुछ देर बाद होश आने पर शोर मचाया और पति को सूचना दी। वहीं पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें