फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हादसा : बस्ती तक मचा कोहराम, रेल आवागमन ठप, यात्रियों में अफरा- तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गोंडा जनपद सीमा में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे ट्रेन हादसा हो जाने से बस्ती तक कोहराम मचा। गोंडा जिले के मोेतीगंज-झिलाही स्टेशन के बीच पिकौरा के पास चंडीगढ़-डिबरूगढ़ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पलट गए। जबकि छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इसी के बाद इस रूट का रेल आवागमन ठप हाे गया। पूरब से दक्षिण और उत्तर तक चलने वाली अप और डाउन ट्रेनों का रूट परिवर्तित करना पड़ा।
विज्ञापन

बस्ती समेत गोेंडा और गोरखपुर के बीच पड़ने वाले स्टेशनों पर यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही। कुछ ही घंटों के बाद रेलवे प्रशासन की तरफ से एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन वाया बढ़नी किए जाने के कारण इस रूट के यात्रियों के टिकट वापसी करने का फरमान जारी कर दिया। रेलवे के अनुसार, इस रूट का आवागमन बहाल करने में 12 से 24 घंटे लग सकते हैं।
अयोध्या-गोरखपुर और गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर निरस्त कर दी गई। इससे लोकल यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं गोरखधाम, कुशीनगर, काठगोदाम, वैशाली एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक जैसी अप ट्र्रेनों कोे गोरखपुर से वाया बढ़नी होते हुए रवाना किया गया। इससे बस्ती, बभनान के सैकड़ों लोगों को यात्रा निरस्त करनी पड़ी। इन स्टेशनों पर टिकट निरस्त कराने के लिए भीड़ लगी रही। देर शाम तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

बभनान में फंस गई आम्रपाली एक्सप्रेस
हादसे की सूचना के बाद बभनान रेलवे स्टेशन पर आम्रपाली अप एक्सप्रेस खड़ी कर दी गई। 2:18 घंटे तक यह ट्रेन फंसी रही। बाद में मनकापुर से वाया अयोध्या होते हुए इसे रवाना किया गया। रेलमार्ग परिवर्तित होने के कारण डाउन ट्रेनों को गोंडा से वाया बढ़नी-गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। इससे बभनान के यात्रियों को ट्र्रेन से उतरकर सड़क मार्ग से यात्रा पूरी करनी पड़ी।
बभनान स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के दौरान यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। भीषण गर्मी से व्याकुल यात्री रेल लाइन और प्लेटफार्म पर समय बिताते नजर आए। गोंडा की तरफ जाने वाले यात्रियों को लौट जाना पड़ा। 5:36 बजे पहुंची अमरनाथ अप लगभग पांच मिनट रुकने के बाद मनकापुर वाया अयोध्या होकर गंतव्य के लिए रवाना हो गई। लखनऊ के यात्री इसमें सवार हो गए। अयोध्या-भटनी पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय से 1:50 घंटे विलंब से पहुंची। यह चार मिनट रूकने के बाद गोरखपुर के लिए रवाना कर दी गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें