फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टांडा-कलवारी पुल पर आवागमन बहाल, भारी वाहनों पर अभी रोक

विज्ञापन
कलवारी-टांडा पुल पर आवागमन बहाल होने के बाद आ जा रहे वाहन स्रोत विभाग - फोटो : टीचर फेडरेशन की बैठक में ​शिक्षक । स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बस्ती। दो जिले बस्ती और अंबेडकरनगर को आपस में जोड़ने वाले कलवारी-टांडा पुल पर आंशिक रूप से आवागमन बहाल कर दिया गया है। पुल दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। लंबे समय से बंद रहने के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


पुल के आंशिक रूप से चालू होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि इससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। हालांकि, पुल का मरम्मत कार्य अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।

वर्तमान में केवल दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही की अनुमति है। ट्रक, ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों के आवागमन की शुरुआत अगले महीने से होने की संभावना है। संबंधित विभाग ने मरम्मत कार्य तेजी से पूरा करने का आश्वासन दिया है। इससे बसों को फिर रास्ता मिल जाएगा। सीधे अंबेडकरनगर, टांडा, जौनपुर व अन्य रूट की बसें इसी पुल से संचालित होंगी। अभी बसें विकल्प के मार्ग से आ-जा रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में पुल के मरम्मत कार्य में हो रही देरी पर लोगों ने नाराजगी जताई थी। लोगों ने पुल से आवागमन बहाल करने की मांग की थी, जिसके बाद एनएचएआई नी आंशिक रूप से पुल से आवागमन की अनुमति दी है। हालांकि, अभी भारी वाहन के प्रवेश पर रोक है। पुल पर आवागमन शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है। बताया गया कि अक्सर पुल पर आवागमन के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।

इसको देखते हुए एनएचआई ने निर्णय लिया कि चार पहिया और दोपहिया वाहनों के लिए पुल खोल दिया जाए। एनएचएआई के इंजीनियर एसएन तिवारी ने बताया कि छोटे वाहन आ-जा रहे हैं। भारी वाहनों के लिए जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें