डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को कटेश्वर पार्क स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा से गांधीनगर, कंपनी बाग होते हुए कलक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली गई। इसके बाद भारत बंद कार्यक्रम की कड़ी में राष्ट्रपति को संबोधित दो सूत्री ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में मांग की गई है कि जातिगत जनगणना कराने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया में व्यापक सुधार कर ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाय। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरके आरतियन ने कहा कि जातिगत जनगणना कराने के लिए केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। दुनिया के विकसित देशों में भी ईवीएम से चुनाव नहीं होेते तो आखिर भारत में क्यों। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ठाकुर प्रेमनंद वंशी ने कहा कि ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ और लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है।
कहा कि ईवीएम से जनता का विश्वास खत्म होता जा रहा है। मशीन में मतदाताओं के वोटों का सत्यापन करने का प्राविधान न होने की वजह से पारदर्शिता नहीं है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राम सुमेर यादव, चंद्रिका प्रसाद, सुग्रीव चौधरी, आरके गौतम, लालमणि शर्मा, मो. जावेद, डॉ. रिफाकत अली, रामलैश, विनय, राजेश, सरिता भारती, रीना आदि शामिल रहीं।