फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 10 घंटे बाद फोरलेन पर सुगम हो पाया यातायात

Tue, 12 Nov 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- अयोध्या में परिक्रमा की भीड़ के चलते किया गया था डायवर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या परिक्रमा को लेकर किया गया डायवर्जन रविवार शाम को खोला गया तो जगह-जगह जाम लग गया। कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सबसे ज्यादा शहर के पास के इलाके और टोल प्लाजा पर जाम लगे। जिसे पटरी पर आने में 10 घंटे लग गए। सुबह चार बजे के बाद हाईवे पर यातायात सुगम हो पाया।
रविवार देरशाम छह बजे के बाद अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के लिए किया गया डावर्जन खत्म होते ही फोरलेन पर एक साथ कई रूट के वाहन निकल पड़े। जिससे जगह-जगह लंबा जाम लग गया। शहर से सटे कटरा बाइपास पर काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे। वहां से होकर काफी संख्या में लोग गनेशपुर,पैकोलिया और बभनान, परशुरामपुर की तरफ जाते हैं। इसलिए भारी वाहनों के आवागमन के बीच वे भी फंसे रहे। इसके अलावा फुटहिया, कप्तानगंज, महराजगंज, चौकड़ी टोल पर भी वाहनों का लंबा तांता लगा रहा। अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा को लेकर शनिवार को दोपहर से फोरलेन पर वाहनों का डायवर्जन किया गया था। शुरू में ट्रक व अन्य कामर्शियल वाहनों को डायवर्ट किया गया। नगर थाने के फुटहिया फ्लाई ओवर से बस्ती से अयोध्या लेन पर पुलिस कर्मियों ने बैरिकेडिंग कर दिया था। कार, बस, एम्बुलेंस को छोड़कर सभी वाहनों को कलवारी से आंबेडकरनगर की तरफ मोड़ दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 से फिर रहेगा 17 घंटे का डायवर्जन
- फोरलेन पर डायवर्जन का झंझट खत्म होने वाला नहीं है। 14 नवंबर को शाम को छह बजे से 15 नवंबर रात्रि 11 बजे तक अयोध्या की तरफ वाहन नहीं जाने पाएंगे। इस 17 घंटे के दौरान पहले बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर सभी तरह के वाहन रोक दिए जताएंगे। अयोध्या पुलिस प्रशासन ने बस्ती सहित आसपास के सभी जिलों से इसके लिए सहयोग मांगा है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें